Featured Post

Shri JINManiprabhSURIji ms. खरतरगच्छाधिपतिश्री जहाज मंदिर मांडवला में विराज रहे है।

Image
पूज्य गुरुदेव गच्छाधिपति आचार्य प्रवर श्री जिनमणिप्रभसूरीश्वरजी म.सा. एवं पूज्य आचार्य श्री जिनमनोज्ञसूरीजी महाराज आदि ठाणा जहाज मंदिर मांडवला में विराज रहे है। आराधना साधना एवं स्वाध्याय सुंदर रूप से गतिमान है। दोपहर में तत्त्वार्थसूत्र की वाचना चल रही है। जिसका फेसबुक पर लाइव प्रसारण एवं यूट्यूब (जहाज मंदिर चेनल) पे वीडियो दी जा रही है । प्रेषक मुकेश प्रजापत फोन- 9825105823

साधु साध्वी समाचार


0 पूज्य उपाध्याय श्री मनोज्ञसागरजी म. आदि ठाणा 2 सूरत नगर में बिराजमान है।

0 पूज्य मुनि श्री महेन्द्रसागरजी म. आदि ठाणा कैवल्यधाम बिराज रहे हैं, जहाँ उनकी पावन निश्रा में उपधान तप का आयोजन प्रारंभ है।
0 पूज्य मुनि श्री मनितप्रभसागरजी म. आदि ठाणा 2 बाडमेर से विहार कर सिणधरी, सिवाना होते हुए मोकलसर पधारेंगे। जहाँ उनकी निश्रा में बाफना परिवार द्वारा प्रभु भक्ति महोत्सव आयोजित है।
0 पूज्य मुनि श्री समयप्रभसागरजी म. आदि ठाणा 2 बाडमेर में बिराजमान है। वे अध्ययन हेतु बाडमेर बिराजेंगे।
0 पूजनीया महत्तरा श्री दिव्यप्रभाश्रीजी म. आदि ठाणा इन्दौर से विहार कर उज्जैन पधारे हैं।
0 पूजनीया प्रवर्तिनी श्री शशिप्रभाश्रीजी म. सा. आदि ठाणा ने जयपुर से दिल्ली की ओर विहार किया है। वे दिल्ली होकर आगरा पधारेंगे। जहाँ 27 जनवरी 2019 को दादावाडी की प्रतिष्ठा उनकी पावन निश्रा में होगी। दादावाडी का जीर्णोद्धार उनकी प्रेरणा से संपन्न हुआ है।
0 पूजनीया गणिनी प्रवरा श्री सुलोचनाश्रीजी म. सुलक्षणाश्रीजी म. आदि ठाणा मुंबई में बिराजमान है। वहाँ से विहार कर सूरत, बडौदा होते हुए गिरनार पधारेंगे।
0 पूजनीया गणिनी प्रवरा श्री सूर्यप्रभाश्रीजी म. पूर्णप्रभाश्रीजी म. आदि ठाणा कच्छ भुज से विहार हो गया है। वे उज्जैन प्रतिष्ठा व दीक्षा अवसर पर पधारेंगे।
0 पूजनीया साध्वी श्री मणिप्रभाश्रीजी म.सा. आदि ठाणा कैवल्यधाम पधार गये हैं। वहाँ उनकी स्थिरता रहेगी। उनका स्वास्थ्य स्थिर है।
0 पूजनीया माताजी म. श्री रतनमालाश्रीजी म. आदि ठाणा ने नागौर से विहार किया है। वे मेडता रोड होते हुए दिसम्बर के प्रथम सप्ताह में बिजयनगर पहुँचेंगे। वहाँ से भीलवाडा, चित्तौड, मन्दसौर होते हुए उज्जैन पधारेंगे।
0 पूजनीया बहिन म. डॉ. विद्युत्प्रभाश्रीजी म. आदि ठाणा फलोदी से विहार कर लोहावट, ओसियां होते हुए जोधपुर पधारे हैं। पू. साध्वी डॉ. श्री नीलांजनाश्रीजी म. आदि ठाणा बालोतरा से विहार कर जोधपुर पधारे हैं। जोधपुर से सभी साथ विहार कर कापरडाजी, बिलाडा, ब्यावर होते हुए बिजयनगर पधारेंगे। वहाँ से पू. माताजी म. आदि के साथ विहार कर भीलवाडा, चित्तौड, निम्बाहेडा, नीमच, मन्दसौर, जावरा होते हुए उज्जैन पधारेंगे।
0 पूजनीया साध्वी श्री कल्पलताश्रीजी म. आदि ठाणा शंखेश्वर तीर्थ पर बिराजमान है। वहाँ उनकी निश्रा में नूतन धर्मशाला का उद्घाटन जनवरी के प्रथम सप्ताह में होगा। तत्पश्चात् वे उज्जैन की ओर विहार करेंगे।
0 पूजनीया साध्वी श्री विमलप्रभाश्रीजी म. आदि ठाणा नंदुरबार चातुर्मास की पूर्णाहुति के पश्चात् तलोदा होते हुए बलसाणा तीर्थ की यात्रा करेंगे। तत्पश्चात् उज्जैन की ओर विहार करेंगे।
0 पूजनीया साध्वी श्री विश्वरत्नाश्रीजी म. आदि ठाणा 4 ने चौहटन चातुर्मास पूर्ण कर धोरीमन्ना, सांचोर, अहमदाबाद होते हुए पालीताना की ओर विहार किया है।
0 पूजनीया साध्वी श्री हेमप्रज्ञाश्रीजी म. आदि ठाणा ने मुंबई से छत्तीसगढ की ओर विहार किया है।
0 पूजनीया साध्वी श्री प्रियंवदाश्रीजी म. शुद्धांजनाश्रीजी म. आदि ठाणा तिरपुर में बिराज रहे हैं। उनका कुछ दिनों की स्थिरता के पश्चात् कोयम्बतूर की ओर विहार होगा।
0 पूजनीया साध्वी श्री विनीतयशाश्रीजी म. अर्हम्निधिश्रीजी म. आदि ठाणा ने नवसारी से सूरत, बडौदा होते हुए शंखेश्वर की ओर विहार किया है।
0 पूजनीया साध्वी श्री अभ्युदयाश्रीजी म. आदि ठाणा 3 ने सांचोर से डीसा, अहमदाबाद होते हुए उज्जैन की ओर विहार किया है। वे अवन्ति प्रतिष्ठा व दीक्षा महोत्सव में पधारेंगे।

Comments

Popular posts from this blog

RANKA VANKA SETH SETHIYA रांका/वांका/सेठ/सेठिया/काला/गोरा/दक गोत्र का इतिहास

GADVANI BHADGATIYA BADGATYA GOTRA HISTORY गडवाणी व भडगतिया गोत्र का इतिहास

GANG PALAVAT DUDHERIYA GIDIYA MOHIVAL VIRAVAT GOTRA HISTORY गांग, पालावत, दुधेरिया, गिडिया, मोहिवाल, टोडरवाल, वीरावत आदि गोत्रें का इतिहास