Featured Post

Shri JINManiprabhSURIji ms. खरतरगच्छाधिपतिश्री जहाज मंदिर मांडवला में विराज रहे है।

Image
पूज्य गुरुदेव गच्छाधिपति आचार्य प्रवर श्री जिनमणिप्रभसूरीश्वरजी म.सा. एवं पूज्य आचार्य श्री जिनमनोज्ञसूरीजी महाराज आदि ठाणा जहाज मंदिर मांडवला में विराज रहे है। आराधना साधना एवं स्वाध्याय सुंदर रूप से गतिमान है। दोपहर में तत्त्वार्थसूत्र की वाचना चल रही है। जिसका फेसबुक पर लाइव प्रसारण एवं यूट्यूब (जहाज मंदिर चेनल) पे वीडियो दी जा रही है । प्रेषक मुकेश प्रजापत फोन- 9825105823

श्री पावापुरी तीर्थ   

   श्री पावापुरी तीर्थ   
जहाँ भगवान महावीर का प्रदापर्ण हुवा  और वहा के राजा हस्तिपाल ने अपने राज्य में भगवान को स्थान उपलब्ध कराया था।
भगवान के दर्शनार्थ अनेको राजागण, श्रेष्ठीगण आदि भक्त आते रहते थे प्रभु ने अपने प्रथम गणधर श्री गौतम स्वामी को निकट गाव में देवशर्मा  ब्राह्मण के यहाँ उपदेश देने के लिए भेजा।
कार्तिक कृष्णा १४ के प्रात: काल प्रभु की अन्तिम देशना प्रारम्भ हुई उस समय मलवंश के ९ राजा, लिच्छवींवशं के ९ राजा आदि  भक्तगणों से पूरी सभा भरी हुई थी। सारे श्रोता प्रभु की अमृतमयि वाणी को अत्यन्त भाव पूर्वक और  श्रद्धा पूर्वक सुन रहे थे।

        प्रभु ने निर्वाण का समय नजदीक जानकर अंतिम उपदेश की अखंड धारा चालू रखी इस प्रकार प्रभु १६ प्रहर उत्तराध्ययन सूत्र' का निरूपण करते हुवे  अमावस्या की रात्रि के अन्तिम प्रहर, स्वाति नक्षत्र में निर्वाण को प्राप्त हए।
इन्द्रादि देवो ने निर्वाण मनाया और उपस्थित राजाओं व् अन्य भक्तोजनों  ने  प्रभु के वियोग से ज्ञान का दीपक बुझ जाने के कारण उस रात्रि में  घी के प्रकाशमय रत्नादीप  जलाए। उन असंख्य दीपकों से अमावस्या की घोर रात्रि में प्रज्ज्वलित किया गया। तब से दीपावली का पर्व  प्रारंभ हुवा। आज भी उस दिन की यादगार में दीपावली के दिन सारे शहर व् गाव सहस्त्रो दीपको की ज्योति से जगमगा उठते हॆ,
प्रभु के निर्वाण  के समाचार चारो तरफ  फ़ॆल  चुके। लाखो देव और मानवो की भीड़ प्रभु के अन्तिम  दर्शनाथ उमड़ पड़ी।
  इन्द्रादि देवो व जन समुदाय ने विराट जुलुस  के साथ प्रभु के देह का विधान पूर्वक अन्तिम संस्कार किया ।
देवी-देवतागण व अगणित मानव समुदाय ने प्रभु देह की कल्याणकारी भस्म को ले जाकर अपने अपने पूजा गृह में रखा ।
भस्मा ना मिलने पर उस भस्म में मिश्रित यहाँ की पवित्र मिटटी को भी ले गए जिस से वहा बहुत बड़ा गड्ढा हो गया ।
भगवान के ज्येष्ठभ्राता नन्धिवर्धन ने अन्तिम देशना स्थल पर एव अन्तिम संस्कार स्थल पर चौतरे बनाकर प्रभु के चरण स्थापित किये जो आज के गांव मंदिर और जल मंदिर माने जाते हे।
कहते हे वहा पर आज जो जल मंदिर हे उसकी खुदाई उस समय वहा जनता ने प्रभु की भस्मा पाने के लिए जो गड्ढा खोदा था वो ही हे उसी गड्ढे में  पावापुरी जल मंदिर बना हुवा हे ।।।
       जल मंदिर में प्रवेश करते ही  मनुष्य सारे बाह्य वातारण को भूल कर प्रभु भक्ति में अपने आप को खो देता हे।  ऎसे शुद्ध व पवित्र वातावरण हे यहाँ का ।
त्रिशला नन्दन त्रेलोक्योनाथ चरम तीर्थंकर श्री  महावीर की निर्वाण भूमि का प्रत्येक कण  पूजनीय हे प्रभु वीर की अन्तिम देशना इस पावन भूमि में हुई थी अत: यहाँ का शुद्ध वातावरण आत्मा को परम शांति प्रदान करता हे ।
दीपावली त्यौहार मनाने की प्रथा भगवान महावीर के निर्वाण  दिवस से पावापुरी के यहाँ से प्रारम्भ हुई।
       भगवान महावीर की प्रथम देशना भी यही पर हुई एशा भी माना जाता हे उस स्थान पर नवीन सुन्दर समवसरण के मंदिर का निर्माण हुआ हे।
यह भी मान्यता हे की इंद्रभूति गौतम का प्रभु से यही मिलाप हुवा था जिस से प्रभावित होकर प्रभु के पास दीक्षा ली और प्रथम गणधर बने ।
वीर प्रभु तो साक्षात करुणा के अवतार थे वो शासन के हित में ही सब कुच्छ सोचते थे और  १६ प्रहार तक देशना देना और अपना अन्तिम समय नजदीक जानकर अपने प्रिय शिष्य गौतम को उसकी भलाई के लिए अपने से दूर भेजना और अपने हर कष्ट को बिना किसी बाधा के सहन करते करते वीर प्रभु अपने २६ भवो तक त्याग, राज काज, त्याग तप आदि करते-करते अपने २७ वे भव में मोक्ष को पधारे।
आज २६०० से भी ज्यादा वर्ष बीतने पर भी  आपका अनुयायी आपकी वाणी को अपने दिल में उतारने को बेताब हे।
एसे थे मेरे प्रभु करुणा के अवतार।
आपके कुल ११ गणधर थे।
आपके कुल साधू १४०००, साध्वी ३६०००, श्रावक् १५९००० और श्राविकाए  ३१८००० थी ।
वीर प्रभु ने अपने २७  भव में कुल ३ बड़ी  पदविया प्राप्त की।
१. श्रेयांस नाथ भगवान के शासन काल में  १८ वे भव में त्रिपृष्ठ वासुदेव।
२. २३ वे भव में महाविदेह क्षेत्र में प्रियमित्र नामक चक्रवती बने।
३. और अन्तिम  २७  वे भव में साक्षात्  महावीर स्वामी नाम के  तीर्थंकर हुवे और मोक्ष पधारे ।
यह तीर्थ पावापुरी रोड स्टेशन से १० कि.मी.पावापुरी गाँव सरोवर के मध्य है।
पटना से ८० कि.मी. पटना रांची मार्ग पर  पावापुरी स्तिथ हे। राजगिरी से  बखितयापुर रेल मार्ग द्वारा भी पावापुरी पहुंचा जा सकता हे  राज ग्राही से  पावापुरी ३१ कि.मी., नालन्दा से २३  कि.मी. हे। यहाँ कोडरमा, नवादा , गया, पटना , मोकामा, से भी बस द्वारा अच्छी सुविधा हे।
   यहाँ पर रुकने के लिए गाँव के मंदिर व नए   समवसरण मंदिर के पास धर्मशाला भी हे
१.  श्री जैन श्वेताम्बर  भंडार तीर्थ पावापुरी डाकघर पावापुरी,
नालन्दा ( बिहार)
२. श्री तीर्थ  कमेटी पावापुरी
डाकघर पावापुरी,
नालन्दा  ( बिहार )
ये वहा पर 2  पेढी हे।
इस तीर्थ की जानकारी अपनों  को मिले और अपनों को इस भूमि का मार्गदर्शन मिले क्यों की जहा चरम तीर्थंकर ने अपनी अन्तिम देशना से अपने पावन चरणों से इस जगह को बहुत ही पावन कर दिया एक बार तो आप अपने अपनों के साथ इस पावन तीर्थ के  दर्शन कर अपना जीवन धन्य करें ।

Comments

Popular posts from this blog

AYRIYA LUNAVAT GOTRA HISTORY आयरिया/लूणावत गोत्र का इतिहास

RANKA VANKA SETH SETHIYA रांका/वांका/सेठ/सेठिया/काला/गोरा/दक गोत्र का इतिहास

RAKHECHA PUGLIYA GOTRA HISTORY राखेचा/पुगलिया गोत्र का इतिहास