Featured Post

Shri JINManiprabhSURIji ms. खरतरगच्छाधिपतिश्री जहाज मंदिर मांडवला में विराज रहे है।

Image
पूज्य गुरुदेव गच्छाधिपति आचार्य प्रवर श्री जिनमणिप्रभसूरीश्वरजी म.सा. एवं पूज्य आचार्य श्री जिनमनोज्ञसूरीजी महाराज आदि ठाणा जहाज मंदिर मांडवला में विराज रहे है। आराधना साधना एवं स्वाध्याय सुंदर रूप से गतिमान है। दोपहर में तत्त्वार्थसूत्र की वाचना चल रही है। जिसका फेसबुक पर लाइव प्रसारण एवं यूट्यूब (जहाज मंदिर चेनल) पे वीडियो दी जा रही है । प्रेषक मुकेश प्रजापत फोन- 9825105823


5 जटाशंकर 

-उपाध्याय मणिप्रभसागरजी म. सा.

जटाशंकर दौड़ दौड़ कर पूरे गांव में मिठाई वितरण कर रहा था। गांव वालों ने उससे पूछा भाई क्या बात है?  
पुत्र हुआ है।
जटाशंकर ने कहा नहीं!
फिर किस बात के लिये मिठाई बांट रहे हो!
अरे! मत पूछो यह बात! मैं आज कितना अपने आपको प्रफुल्लित महसूस कर रहा हूं।
आखिर गांव के 25-30 व्यक्ति एक साथ इकट्ठे होकर उससे पूछने लगे भैया, कारण तो तुम्हें बताना ही होगा।
जटाशंकर ने कहा-अरे, और कुछ नहीं मेरा गधा खो गया हैं, इस उपलक्ष्य में मिठाई वितरण कर रहा हूँ।
लोग हैरान होकर कहने लगे भैया, यह बात खुशी की है या शोक की! तुम परेशान होने की जगह राजी हो रहे हो।
जटाशंकर ने कहा राजी क्यों न होउँ। रोज मैं गधे पर सवार होकर निकलता था। यदि मैं उस पर  
सवार होता तो गधे के साथ साथ मैं भी नहीं खो जाता। मैं अपनी सुरक्षित उपस्थिति के लिये मिठाई बाँट रहा हूँ।
लोग उसके तर्क को सुनकर मुस्कुराने लगे।
सही दिशा के अभाव में तर्क तथ्य का बोध नहीं करा पाता।
--------------------------

Comments

Popular posts from this blog

Palitana VARGHODA

Nice STORY ऐसा व्यक्ति जो काम किए जाने के दौरान दूसरों की तकलीफ भी महसूस करे. ऐसा शख्स जिसने सिर्फ पैसे को ही जीवन का ध्येय न बना रखा हो... बधाई हो, तुम इस जॉब के पूरे हक़दार हो...