Featured Post

Shri JINManiprabhSURIji ms. खरतरगच्छाधिपतिश्री जहाज मंदिर मांडवला में विराज रहे है।

Image
पूज्य गुरुदेव गच्छाधिपति आचार्य प्रवर श्री जिनमणिप्रभसूरीश्वरजी म.सा. एवं पूज्य आचार्य श्री जिनमनोज्ञसूरीजी महाराज आदि ठाणा जहाज मंदिर मांडवला में विराज रहे है। आराधना साधना एवं स्वाध्याय सुंदर रूप से गतिमान है। दोपहर में तत्त्वार्थसूत्र की वाचना चल रही है। जिसका फेसबुक पर लाइव प्रसारण एवं यूट्यूब (जहाज मंदिर चेनल) पे वीडियो दी जा रही है । प्रेषक मुकेश प्रजापत फोन- 9825105823


7 जटाशंकर

 -उपाध्याय मणिप्रभसागरजी म. सा.
घर में जटाशंकर जोर जोर से रो रहा था। चीखता भी जा रहा था। हाय मेरी नई की नई छतरी कोई ले गया? लोक इकट्ठे होने लगे। पड़ोसी पहुँच गये। दोस्तों को खबर मिली की जटाशंकर रो रहा है तो वे भी सांत्वना देने आ पहुँचे।
उनके पूछने पर जटाशंकर ने कहा-मैं ट्रेन से आ रहा था। मेरे पास नया छाता था। दो-तीन व्यक्ति रेल में मेरे पास बैठे मुझसे बतिया रहे थे। बातों ही बातों में मुझे पता ही नहीं चला और उन्होंने छाता बदल लिया। अपना पुराना फटा पुराना छाता छोड़ दिया और नया छाता ले गये। हाय मेरा नया छाता? अपनी छतरी की यादें ताज़ा हो उठी। क्या मेरा नया छाता था? एक बार भी तो काम में नहीं लिया था।
दोस्तों में सांत्वना देते हुए कहा चिंता मत करो। जो चला गया वो वापस तो नहीं आयेगा।
वातावरण कुछ हल्का होने पर एक मित्र ने विचार कर पूछा। एक बताओ, जटाशंकर।
क्या?
यह तो बता कि तूने वह छाता कब ख़रीदा था, कहां से, किस दुकान से ख़रीदा था, कितने रूपये का था?
जटाशंकर ने कहा-यह मत पूछ! यह तो पूछना मत।
उसके दृढ़ इंकार ने दोस्तों के मन में रहस्य गहरा हो उठा। वे पीछे ही पड़ गये। तुम्हें हर हाल में बताना ही होगा।
आखिर जटाशंकर हार कर कहने लगा अब तुम जिद कर रहे हो तो बताना ही पड रहा है। असल में तुम तो जानते हो कि मेरे पास पुराना, फटा छाता था। एक बार रेल से यात्रा कर रहा था। मेरे पड़ोस में एक व्यक्ति बैठा झपकी ले रहा था। स्टेशन आने पर आँख बचा कर उसके नये छाते से अपना पुराना छाता बदल लिया। यह वही नया छाता था। हाय रे मरा नया का नया छाता, कोई दुष्ट ले गया। सुनकर दोस्त मुस्कुरा कर घर की ओर चल दिये।
हमें सदैव वहीं त्रुटि त्रुटि लगती है जो दूसरे करते हैं। अपनी गलती को होशियारी समझ कर, हम स्वयं पर इतराते हैं। चिंतन को तटस्थ बनाना ही सही समझ है।
--------------------------


Comments

Popular posts from this blog

Palitana VARGHODA

Nice STORY ऐसा व्यक्ति जो काम किए जाने के दौरान दूसरों की तकलीफ भी महसूस करे. ऐसा शख्स जिसने सिर्फ पैसे को ही जीवन का ध्येय न बना रखा हो... बधाई हो, तुम इस जॉब के पूरे हक़दार हो...